{"_id":"6ac4eb68405d48ebdd07af11","slug":"pensioners-raised-their-voice-for-their-rights-in-rajasthan-solan-news-c-176-1-sln1012-180896-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेंशनरों ने राजस्थान में उठाई अपने हक की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेंशनरों ने राजस्थान में उठाई अपने हक की आवाज
विज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं स्मारिका विमोचन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)।भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एवं स्मारिका विमोचन समारोह राजस्थान के कोटा में आयोजित किया गया। समारोह में देश के 25 राज्यों से करीब 400 पेंशनर कर्मचारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरपी जोशी ने बताया कि समारोह में राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर कोटा की विधायक कल्पना विधायक संजीव तथा नगर निगम कोटा की महापौर अनुसूया सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों सम्मानजनक पेंशन महंगाई राहत चिकित्सा सुविधाओं सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों ने अपने सेवाकाल में देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसलिए सेवानिवृत्ति के बाद उनके सम्मानजनक जीवन आर्थिक सुरक्षा और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं को सुनिश्चित करना सरकारों की जिम्मेदारी है।
राष्ट्रीय समारोह में हिमाचल प्रदेश की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ब्रह्मानंद शर्मा, मदन लाल, बलराम पुरी, एसएस मल्होत्रा और आरपी जोशी ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने हिमाचल के पेंशनरों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखा। समारोह में पेंशनर एकता और संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि महासंघ की अगली राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 6 और 7 फरवरी 2027 को दुर्ग छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी। कार्यक्रम का समापन पेंशनरों के सम्मान और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने के संकल्प के साथ हुआ।