फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pensioners demanded the remaining arrears of revised pay scale

Solan News: पेंशनरों ने मांगी संशोधन वेतनमान की शेष एरियर राशि

Sun, 06 Apr 2025 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश विद्युत पेंशनर कल्याण संघ सोलन की बैठक में उठी मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर कल्याण संघ सोलन की मासिक बैठक सोलन के निजी होटल में आयोजित हुई। इसमें राज्य एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व पेंशनर शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता जिला इकाई प्रधान ई. दिनेश गुप्ता ने की। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अभियंता ई. विमल नेगी समेत अन्य पेंशनर सदस्यों के निधन पर शोक जताया गया। उसके बाद राज्य संगठन के उपप्रधान जेसी शर्मा ने पेंशनरों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की गत 9 अप्रैल को धर्मशाला बैठक के निर्णय का ही फल है जिससे से विद्युत प्रबंधन पेंशनरों के संशोधित पेंशन एरियर के विवरण मैसेज देने को मजबूर हुआ। जबकि संयुक्त जेपी शर्मा ने अपने संबोधन मे विद्युत प्रबंधन के बार-बार इस संगठन को पेंशनरों की समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रस्तावित बैठक को आगे टालने की भर्त्सना की। प्रदेश महामंत्री पीएल गुप्ता ने 1 जनवरी 2016 से वेतनमान संशोधन के शेष एरियर का भुगतान न होने पर पेंशनर आक्रोश में हैं। इसमें संशोधित पेंशन का एरियर जिसमें लीव-इन कैशमेंट, ग्रेजुएटी व कॉम्यूटेशन का विद्युत प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया। उन्होंने मांग उठाई कि प्रदेश सरकार भी केंद्र की तर्ज पर ऐसे आदेश जारी करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न तो 13 फीसदी बढ़े हुए महंगाई भत्ते की घोषणा कर रही है। अब पता चला है कि सरकार 3 फीसदी महंगाई भत्ता देने जा रही है। सरकार इन बकाया 4 किस्तों को क्रमवार 4-4-3-2 प्रतिशत के हिसाब से ही देने के आदेश करें। उन्होंने विद्युत नियामक आयोग से आग्रह किया कि बिजली टैरिफ निश्चित करने से पहले पेंशनरों के नेतृत्व से आपतियां व सुझाव लिए जाएं। बैठक के समापन पर जिलाध्य्क्ष ई. दिनेश गुप्ता ने ई. विमल नेगी की मौत के लिए जिम्मेदार दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि आगामी पांच मई को विद्युत पेंशनर कल्याण संघ के स्थापना दिवस को मनाने की तैयारियां चल रही है। इसमें प्रदेश की सभी जिला इकाइयों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed