फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pea prices reach 140; potatoes 20 rupees cheaper

Solan News: मटर के दाम पहुंचे 140, आलू 20 रुपये सस्ता

Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pea prices reach 140; potatoes 20 rupees cheaper
सोलन शहर के पुराने बस अड्डे के पास लगी किसान जनता मंडी में खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
किसान जनता मंडी में सब्जियां खरीदने पहुंच लोग
विज्ञापन

प्याज 60, टमाटर 40 रुपये प्रति किलोग्राम बिका
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने बस अड्डे पर रविवार को लगी किसान जनता मंडी में मटर के दाम 140 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गए। आलू के दामों में गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह मंडी में आलू 40 रुपये प्रति किलो तक बिका था, जबकि इस रविवार को इसके दाम घटकर 20 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए।
मंडी में सुबह से ही सब्जियां खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने जमकर खरीदारी की। किसानों के अनुसार, सुबह के मुकाबले शाम के समय मंडी में अधिक भीड़ रहती है। इस दौरान कई सब्जियों के दाम भी कम हो जाते हैं। शहर के लोगों को हर रविवार लगने वाली किसान जनता मंडी का इंतजार रहता है। कई ग्राहक एक साथ कई किलो सब्जियां खरीदकर ले जाते हैं।
विज्ञापन

रविवार को मंडी में प्याज 60 रुपये और टमाटर 40 रुपये प्रति किलो तक बिका। खीरे के दाम 40 से 50 रुपये, बीन के 50 से 60 रुपये, तोरी के 30 रुपये, मूली के 30 से 40 रुपये, अरबी के 50 रुपये, भिंडी के 40 से 60 रुपये और पत्ता गोभी के 30 रुपये प्रति किलो तक रहे। साग 20 रुपये प्रति गुच्छी बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed