{"_id":"5d6aaea48ebc3e01307709e6","slug":"parking-in-solan-near-shoolini-temple-solan-news-sml305767831","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूलिनी मंदिर के नजदीक बनेगी 4.5 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूलिनी मंदिर के नजदीक बनेगी 4.5 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शूलिनी माता मंदिर के नजदीक 4.5 करोड़ रुपये की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नगर परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में कई विकास कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सड़कों की खस्ता हालत, नालियों को दुरुस्त करना, वार्डों में लंबित पड़े कार्यों को करवाने के लिए पैसों को स्वीकृति दी गई।
इसी के साथ चंबाघाट में गरीबों के लिए बनाए 96 मकानों में से 48 मकानों के लिए अप्लाई करने वाले लोगों को आवंटित करने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं बचे 54 मकानों की नीलामी को लेकर बात रखी गई। शहर के 15 वार्डों में सुविधाओं की मार झेले रहे लोगों को सड़क, नालियों सहित अन्य सुविधा देने के लिए प्रत्येक वार्ड को मरम्मत कार्य करवाने के लिए 6-6 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।
शहर में लंबे अरसे से लंबित पड़े कार्यों को पूरा करवाने के लिए कुल दो करोड़ की स्वीकृति बैठक में दी गई। इसी के साथ शहर में कई जगहों पर लगे मोबाइल टावरों का सर्वे करवाने का मुद्दा उठाने के साथ शिकंजा कसने को कहा गया। इससे पहले सड़कों की खस्ता हालत नालियों के ब्लॉक होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब वार्डों में रुके कार्यों को पैसा स्वीकृत होने के बाद लोगों को बेहतर सुविधा की उम्मीद जगी है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर सहित वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यों को करवाने के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत
नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों को करवाने के लिए सहमति बनी। इसमें शूलिनी माता मंदिर के नजदीक 4.5 करोड़ की लागत से मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसी के साथ चंबाघाट में गरीबों के लिए बनाए मकानों को आवंटित करने सहित अन्य मकानों को नीलाम करने की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया गया। वार्डों में कार्य करवाने के लिए 6- 6 लाख स्वीकृत किए गए।