{"_id":"57483dae4f1c1b2f2d692a9e","slug":"parking-in-parwanoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग निर्माण को खोखा मार्केट हटाने के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग निर्माण को खोखा मार्केट हटाने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू सोलन
Updated Fri, 27 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
परवाणू के सेक्टर एक में पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स बनाने की कवायद तेज हो गई है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवाणू के सेक्टर एक में पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसकी जद में परवाणू रेहड़ी खोखा मार्केट के बारह खोखे आ रहे हैं। हिमुडा ने इन खोखा धारकों को नोटिस थमाते हुए सात दिन के भीतर जगह खाली करने के निर्देश दिए हैं। उधर नोटिस जारी होते ही रेहड़ी खोखा मार्केट के पदाधिकारियों ने नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा से मुलाकात की और खोखे कहीं अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
गौरतलब है की हिमुडा परवाणू के सेक्टर एक स्थित बैंक कांप्लेक्स के साथ पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स बना रहा है। वीरवार को इन खोखा धारकों को हिमुडा ने नोटिस भी जारी कर दिए। इसमें सात दिन के भीतर जगह खाली करने को कहा है। नोटिस मिलने से खफा रेहड़ी खोखा मार्केट के पदाधिकारियों ने आनन फानन में मीटिंग बुलाकर मार्केट बंद कर दी।
विज्ञापन
खोखा यूनियन के सदस्यों ने इस समस्या को लेकर नगर परिषद परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा से मुलाकात की जिनके आश्वासन के बाद रेहड़ी खोखा मार्केट खोल दी गई। नप परवाणू के अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने बताया की उनसे मिलने रेहड़ी खोखा यूनियन के पदाधिकारी आए थे जिन्हें फौरी राहत देते हुए अपने खोखे अन्य जगह लगाने को कहा है।
विज्ञापन