{"_id":"69552ba2f3c4afa410018f85","slug":"parents-and-teachers-tasted-traditional-dishes-solan-news-c-176-1-ssml1044-160433-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अभिभावक और शिक्षकों ने चखा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अभिभावक और शिक्षकों ने चखा पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद
विज्ञापन
दिग्गल कालेज के छात्र पाक मेले के दौरान स्टाल पर खाने पीने का सामान बेचते हुए- स्रोत- कालेज संस
दिग्गल में कॉलेज में विद्यार्थियों ने कॉलेज में लगाए खाने-पीने के स्टॉल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर/नालागढ़(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दिग्गल के विद्यार्थियों ने पाक कला मेला और खान-पान प्रदर्शनी का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मकता और भारतीय पारंपरिक खान-पान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से टेस्ट ऑफ अवर रूट्स नामक एक दिवसीय पाककला मेले का आयोजन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पारंपरिक और लोकप्रिय व्यंजनों के आकर्षक व सुव्यवस्थित स्टॉल लगाए। इनमें विशेष रूप से सिड्डू, अस्कलु, फ्रूट चाट, भेलपुरी, कचौरी, गोलगप्पे, सैंडविच, चना चाट, खट्टा मुरब्बा, कटलेट और कॉफी सहित अनेक व्यंजन शामिल रहे। सभी स्टॉल विद्यार्थियों द्वारा स्वयं रचनात्मक ढंग से सजाए गए थे, जहां स्वच्छता, प्रस्तुति, गुणवत्ता और स्वाद का विशेष ध्यान रखा गया।
पाककला प्रदर्शनी का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. हरप्रीत कौर ने किया। उन्होंने प्रत्येक स्टॉल का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों से तैयार किए गए व्यंजनों की सामग्री, निर्माण विधि और पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त की। प्राचार्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
मेले के दौरान विद्यार्थियों और आगंतुकों ने विभिन्न स्टॉलों पर जाकर स्वादिष्ट, पौष्टिक और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। पाककला समिति की संयोजक डॉ. सुनीता शर्मा तथा सदस्यों प्रो. ममता शर्मा और प्रो. रीनू शर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।