{"_id":"6ae891f57f1f8a2b690fb8e3","slug":"panchayat-representatives-were-informed-about-their-rights-and-powers-solan-news-c-176-1-sln1013-183613-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंचायत प्रतिनिधियों को दी उनके अधिकारों व शक्तियों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंचायत प्रतिनिधियों को दी उनके अधिकारों व शक्तियों की जानकारी
Tue, 03 Nov 2026 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
आज खास की खबर...
पंचायत प्रतिनिधियों के लिए आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय सोलन के सभागार में विकास खंड धर्मपुर की 25 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों के लिए आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। शिविर में पंचायत प्रतिनिधियों को अपने अधिकारों और शक्तियों का उचित उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रधानों और उपप्रधानों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों, पंचायत की कार्यप्रणाली और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी शक्तियों और कार्यक्षेत्र से अवगत करवाया गया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने पंचायती राज अधिनियम, 1994, हिमाचल प्रदेश पंचायती राज नियम, 1997 और पंचायती राज वित्त नियम, 2002 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा पंचायत व्यवस्था, प्रतिनिधियों के कार्य एवं दायित्व, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा वित्तीय और प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया।