फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Panchayat pradhan issued notice for violation of covid rules in Nalagarh

घर में समारोह कर भीड़ जुटाने पर पंचायत प्रधान को नोटिस

Thu, 13 May 2021 11:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। प्लासी कलां पंचायत के एक व्यक्ति के घर पर आयोजित समारोह में कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने जुर्माना और मामला दर्ज किया है। बीडीओ ने पंचायत के प्रधान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। प्लासी कलां के एक व्यक्ति राजेंद्र सिंह के घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें 50 लोगों से अधिक लोग एकत्रित हुए।
विज्ञापन

पंचायत के किसी व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। कर्फ्यू के दौरान ऐसे किसी कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी। सूचना पर एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर और डीएसपी विवेक मौके पर गए। इस दौरान पाया कि समारोह में 20 से ज्यादा लोग उपस्थित थे और व्यक्ति के पास कोई भी अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन

एसडीएम और डीएसपी ने जब आयोजन की अनुमति मांगी तो वह दिखाने में असमर्थ रहा। इसके बाद व्यक्ति के खिलाफ पांच हजार जुर्माना और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर मामला दर्ज किया गया। उधर, बीडीओ विश्व देव मोहन चौहान ने पंचायत प्लासी कलां पंचायत प्रधान पर 50 लोगों के एक साथ एक स्थान पर जमा होने पर नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed