{"_id":"65a137e05dc79bc4fa059a85","slug":"panchayat-head-appointed-executive-engineer-accused-of-indecent-behavior-solan-news-c-176-1-ssml1040-14423-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंचायत प्रधान ने अधिशासी अभियंता \n\nपर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंचायत प्रधान ने अधिशासी अभियंता पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप
Fri, 12 Jan 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 12 Jan 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंदन पंचायत प्रधान ने सरकार से उठाई कार्रवाई करने की मांग
अधिकारी बोले आरोप निराधार, समस्या का करेंगे समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत धुंदन की प्रधान ने जलशक्ति विभाग अर्की के अधिशासी अभियंता पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पंचायत प्रधान शकुंतला शर्मा ने इस मामले में उक्त अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रधान ने आरोप लगाया कि 11 जनवरी को धुंदन पंचायत से संबंधित अनुसूचित जाति के गांव के लोग अभी तक पानी की सुविधा से वंचित हैं, इस संबंध में एक आवेदन लेकर वह जल शक्ति विभाग अर्की के कार्यालय में अधिशासी अभियंता से मिलने गईं और अपनी कार्यालय प्रतिलिपि उनके टेबल पर रख दी।
प्रधान के अनुसार उक्त अधिकारी उस समय फोन पर बात कर रहे थे और फोन रखने के बाद वे आवेदन जोर शोर से पढ़ने लगे और कहा कि आवेदन में पूरा गांव ही लिख दिया। इस पर प्रधान ने कहा कि संबंधित गांव की समस्या को विभाग के सामने रखना मेरा कार्य है। उन्होंने कहा कि अधिशाषी अभियंता अजीब सी भाषा का प्रयोग करने लगे।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ने खेद जताते हुए कहा कि जनता की समस्या सुनने की बजाय अधिकारी प्रतिनिधि को प्रताड़ित कर रहे हैं, जो कि निंदनीय और गलत है। उन्होंने सरकार, प्रशासन व विभाग से मांग उठाई कि संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
उधर, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग अर्की विवेक कटोच का कहना है कि पंचायत प्रधान के द्वारा लगाए गए सारे आरोप निराधार है। उनकी पंचायत की पानी के इस समस्या को सहायक अभियंता को भेज दिया। जैसे ही वो छुट्टी से ऑफिस वापस आएंगे वैसे इस समस्या का निष्कर्ष निकाल कर समाधान कर दिया जाएगा।