फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Pahadi folk songs echoed in Solan; the audience swayed to Arun Jashta's Nati performances.

Solan News: सोलन में गूंजे पहाड़ी लोकगीत, अरुण जष्टा की नाटियों पर झूम उठे दर्शक

Sun, 11 Oct 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 11 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Pahadi folk songs echoed in Solan; the audience swayed to Arun Jashta's Nati performances.
सोलन शहर के ठोडो मैदान में आयो​जित हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देत
हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समां
विज्ञापन

युवा गायक विवेक मौर्य की प्रस्तुति ने मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से पहाड़ी लोकगीतों, पारंपरिक नाटियों और शानदार संगीतमय प्रस्तुतियों के नाम रही। ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ी फोक स्टार अरुण जष्टा ने अपने बैंड के साथ ऐसा समां बांधा कि पूरा सोलन नाटियों की धुन पर झूम उठा।

अरुण जष्टा ने एक के बाद एक अपनी लोकप्रिय नाटियों और पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को देर रात तक थिरकने पर मजबूर कर दिया। युवाओं में अरुण जष्टा का क्रेज कुछ इस कदर छाया रहा कि पूरा मेला मैदान उनकी प्रस्तुति के दौरान गूंज उठा। छठी सांस्कृतिक संध्या के दौरान जौनसरिये फेम गायक राजेश त्यागी ने भी अपनी शानदार गायकी से खूब रंग जमाया। इसके अलावा, हिमाचली गायकी की चर्चित पति-पत्नी की जोड़ी अर्जुन गोपाल और रंजना रघुवंशी ने लगातार हिट गीत पेश कर दर्शकों की जमकर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में शशि चौहान, सुनील कश्यप, राहुल सारंग, सुमन जोशी, केके भारद्वाज और दीपक शर्मा ने भी अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस संध्या का एक विशेष आकर्षण उभरते हुए युवा गायक विवेक मौर्य रहे। बेहद आत्मविश्वास और प्रभावशाली अंदाज में दी गई उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। उनकी इस कला ने उन्हें भविष्य की संभावनाओं से भरे एक सशक्त कलाकार के रूप में स्थापित किया है। कार्यक्रम में अर्की के विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ मुख्यमंत्री के इंफ्रास्ट्रक्चर सलाहकार अनिल कपिल, सदस्य निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग, हिमाचल प्रदेश विजयपाल सिंह, डायरेक्टर जोगिंद्रा बैंक रोशन वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष रूप से मौजूद रहे।

सोलन शहर के ठोडो मैदान में आयोजित हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देत

सोलन शहर के ठोडो मैदान में आयोजित हिमाचल उत्सव की छठी सांस्कृतिक संध्या के दौरान प्रस्तुति देत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed