{"_id":"672f685418497e696a0015c7","slug":"opposition-to-making-kunihar-a-nagar-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1040-131926-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का विरोध
Sat, 09 Nov 2024 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न संस्थाओं समेत तीन पंचायतों के लोगों ने की बैठक
प्रशासन के जल्दबाजी में आए आदेशों पर भी उठाए सवाल
पंचायत प्रतिनिधियों से प्रस्ताव भेजने की उठाई गई मांग
सरकार ने जबरन नप बनाया तो सड़कों पर उतरेंगे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार को नगर पंचायत बनाने के विरोध में लोगों में रोष है। इस बारे में कुनिहार विश्राम गृह में एक बैठक हुई। इसमें कुनिहार की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कुनिहार विकास सभा के प्रधान गोपाल पंवर ने कहा कि उपायुक्त सोलन, एसडीएम अर्की द्वारा पंचायत व खंड विकास अधिकारी को चिट्ठी आई है कि कुनिहार की तीनों पंचायत को नगर पंचायत में बनाए जाने की प्रस्ताव भेजा जाए। जिसका तीनों पंचायतों के लोगों ने विरोध किया। उन्होंने एक मत से प्रस्ताव पारित किया कि कुनिहार की तीनों पंचायतों को नगर पंचायत बनाने की कोशिश न की जाए क्योंकि कुनिहार कस्बे के अलावा बाकी तीनों पंचायत में गांव के लोग रहते हैं और जिनका व्यवसाय कृषि पर निर्भर है। सभी लोग इसके विरोध में हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार से मांग उठाई कि अगर बिना लोगों की सहमति से नगर पंचायत का आदेश थोपा गया तो लोग सड़कों पर आ जाएंगे और उसका पूरा-विरोध किया जाएगा। वहीं कुनिहार विकास सभा के पूर्व प्रधान धनी राम तनवर ने कहा कि प्रशासन ने लोगों की राय लेने के लिए पंचायतों का जनरल हाउस बुलाने के लिए एक सप्ताह का समय क्यों नहीं दिया। उन्होंने प्रशासन व पंचायत प्रतिनिधियों से मांग उठाई कि सरकार के नोटिस में यह बात लाई जाए कि तीनों पंचायतें इसके विरोध में हैं और कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।
बैठक में कुनिहार विकास सभा प्रधान गोपाल पंवर, मुख्य सलाहकार भागमल तंवर, कार्यकारिणी के सदस्य नागेंद्र ठाकुर, बाबूराम तंवर, संतराम, देवी राम, प्रेम राज चौधरी, बलबीर चौधरी मोहन चौधरी ,जगदीश ठाकुर, वरिष्ठ सलाहकार धनीराम तनवर, हेमराज, दीप राम, धर्म सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।