{"_id":"6111661e8ebc3e787a35cf12","slug":"open-gym-in-solan-s-children-park-to-start-in-two-weeks-solan-news-sml379831485","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन पार्क में युवा समेत अन्य लोग करेंगे कसरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन पार्क में युवा समेत अन्य लोग करेंगे कसरत
विज्ञापन
मालरोड पर बने चिल्ड्रन पार्क में बनाया जा रहा ओपन जिम। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहर के युवा अब मुफ्त में अपना शरीर गठीला बना पाएंगे। डीआरडीए की ओर से शहर के लोगों को यह सुविधा मुहैया करवाएगी। युवा ही नहीं, अन्य आयु वर्ग के लोग भी यहां कसरत कर सकेंगे। लोगों के लिए चिल्ड्रन पार्क में चार लाख रुपये की लागत से ओपन जिम का निर्माण करवाया जा रहा है। ओपन जिम में छह प्रकार की मशीनें लगेंगी।
सभी आयु वर्ग के लोग इनका इस्तेमाल कर पाएंगे। इस जिम के स्थापित होने से सुबह की सैर पर आने वालों को काफी सुविधा होगी। लोग शाम के समय भी यहां आकर कसरत कर सकते हैं। ऐसे लोग जो महंगे जिम में नहीं जा सकते, यहां अपनी हसरत पूरी कर सकते हैं।
जानकारी के अनुसार मालरोड पर बने चिल्ड्रन पार्क में ओपन जिम स्थापित करने का कार्य डीआरडीए ने शुरू कर दिया है। करीब दो सप्ताह में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद लोग इसका लाभ ले सकेंगे। वर्तमान में शहर के जवाहर पार्क में भी ओपन जिम चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, डीआरडीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राज कुमार ने कहा कि चिल्ड्रन पार्क में ओपन जिम लगाने का काम शुरू कर दिया है। लोगों को अगले 15 दिनों तक जिम की सुविधा मिलेगी। चार लाख की लागत से यहां जिम लगाया जाएगा।