{"_id":"609d333c8ebc3eadd23ddfab","slug":"online-education-and-admission-starts-in-solan-distt-government-schools-solan-news-sml370187249","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के स्कूलों में ऑनलाइल कक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के स्कूलों में ऑनलाइल कक्षाएं और प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
सोलन। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश के साथ कक्षाएं शुरू हो गई हैं। अभी तक जिले में 60 प्रतिशत विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश ले लिया है। इसके बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल करना शुरू कर दिया है। इसकी रोजाना डाइट सोलन के जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक और उच्च भी समीक्षा कर रहे हैं। अध्यापकों को भी ऑनलाइन शिक्षा देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डाइट सोलन के शिक्षा अधिकारी इसकी जानकारी अध्यापकों को दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोविड के बीच स्कूल 30 मई तक बंद किए गए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए विभाग ने ऑनलाइन प्रवेश के साथ कक्षाएं लगाना शुरू कर दिया है। 70 प्रतिशत विद्यार्थियों के पास स्मार्ट फोन हैं जबकि तीस प्रतिशत के साथ फोन पर संपर्क करने के बाद हर घर पाठशाला के नोट्स भी भेजे जा रहे हैं।
विद्यार्थियों की सहभागिता के लिए हर रविवार को क्विज प्रतियोगिता करवाई जा रही है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाओं में सूची बनी रहती है। डाइट सोलन के जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश समेत कक्षाएं लगना शुरू हो गया है। विद्यार्थियों की शंकाओं को दूर किया जा रहा है। स्कूलों के साथ ऑनलाइन बैठक कर शिक्षकों को भी जागरूक किया जा रहा है।