{"_id":"609816088ebc3e96fc0d80e8","slug":"one-person-arrested-with-ganja-in-manakpur-of-bbn-solan-news-sml369782889","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानकपुर में गांजे के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानकपुर में गांजे के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस की एसआईयू विंग ने एक व्यक्ति से एक किलो 649 ग्राम गांजा बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति औद्योगिक क्षेत्र मानकपुर में डाबर कंपनी के पीछे खाली जगह में गांजा बेचने की फिराक में था।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बराड़ा रोड शाहबाद निवासी रफी बद्दी के ठाणा गांव में एक झुग्गी झोपड़ी में रहता है। गांजा की सप्लाई के लिए व्यक्ति ने एक बाइक रखा हुआ हैै जिस पर यह ऑर्डर मिलते ही मौके पर पहुंचा देता है। शनिवार सांय भी आरोपी डाबर कंपनी में पीछे अपने किसी ग्राहक को सप्लाई देने पहुंचा था।
इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली और उससे एक किलो 649 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस को आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी मिला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।