फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On the occasion of Prakash Utsav of Guru Nanak Dev City Kirtan taken out in Nalagarh

Solan News: गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर नालागढ़ में निकाला नगर कीर्तन

Sat, 25 Nov 2023 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 25 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
On the occasion of Prakash Utsav of Guru Nanak Dev

City Kirtan taken out in Nalagarh
नालागढ में गुरू नानक देव को प्रकाश उत्सव पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते हुए पंच प्यारे। संवाद
नगर कीर्तन का जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। सिखों के पहले गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर नालागढ़ में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। वार्ड 8 स्थित सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन निकला। सबसे पहले गुरुनानक स्कूल के बच्चे बैंड बाजों के साथ निकले, उसके बाद पंच प्यारे और गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी चल रही थी। लोग पालकी को रोककर दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे थे। पालकी के पीछे नालागढ़ की संगत गुरुवाणी का गुणगान करते हुए चल रही है। बर्फानी चौक के समीप गतका पार्टी ने करतब दिखा कर उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा से शुरू होकर बर्फानी चौक, रेस्ट हाउस, पुलिस स्टेशन, न्यू नालागढ़ होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में पहुंचा।

नगर कीर्तन में एसजीपीसी मेंबर डॉ दिलजीत सिंह भिंडर, गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान परमजीत सिंह जॉली, हरबंस सिंह, पंजाब सिंह, खेम सिंह, चरणजीत सिंह सैनी, सुखजीत सिंह परमजीत सिंह ग्रेवाल, पार्षद संजीव भारद्वाज, नमिंदर सिंह भाटिया, सोनू भाटिया, उपकार सिंह, दर्शन सिंह, जोग सिंह, गुरमीत सिंह मोखा, दमिंद्र सिंह भाटिया, जसपाल सिंह मोखा, अजीत सिंह आदि ने भाग लिया। डॉ. दलजीत सिंह भिंडर ने बताया कि 27 नवंबर को दीवान सजाया जाएगा, जिसमें रागी जत्थे शबद कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed