{"_id":"653bba99d430e3f3c00f5f16","slug":"on-senior-health-department-official-girl-accused-of-molestation-solan-news-c-176-1-ssml1042-9947-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर\n\nयुवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पर युवती ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Fri, 27 Oct 2023 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
युवती ने दी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखित शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत भी दी है। महकमे ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जो तीन दिन में मामले की रिपोर्ट सौंपेगी। विभागीय कमेटी की ओर से युवती के भी बयान ले लिए हैं। इस प्रकार का मामला आने के बाद सीएमओ कार्यालय के स्टाफ में भय का माहौल है।
मामला सोमवार का बताया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद युवती ने मामले पर शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने तुरंत इसपर जांच बिठा दी। कार्रवाई पूरी होने के बाद दोषी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इनसेट
छेड़छाड़ को लेकर युवती ने शिकायत दी है। जिसमें उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश दे दिए हैं। कमेटी से मामले में जल्द जांच करने के लिए कहा है।
-डॉ. राजन उप्पल,
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
जिला स्वास्थ्य विभाग सोलन