फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On Baisakhi, devotees gathered at Dharampur Gurdwara.

Solan News: बैसाखी पर धर्मपुर गुरुद्वारा में उमड़ी संगत

Tue, 14 Apr 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गुरुनानक देव के बताए मार्ग पर चलने का लिया प्रण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। गुरुद्वारा साहब धर्मपुर में बैसाखी के पर्व पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगत ने गुरुनानक देव के समक्ष अरदास कर आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में धर्मपुर व आसपास क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा साहिब कमेटी धर्मपुर के सदस्य कमलजीत सिंह, परमजीत सिंह और सुरजीत सिंह लांबा ने बताया कि इस वर्ष भी सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारे पहुंचे। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। लंगर सेवा में कमलजीत सिंह, सुरजीत सिंह लांबा, परमजीत सिंह, दलवीर सिंह, एचएस लांबा, गुरबचन सिंह सेठी, जसप्रीत सिंह सहित अन्य सेवादारों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed