{"_id":"6921fcf2aae482fc390584aa","slug":"officials-should-complete-the-formalities-to-renovate-the-old-sewerage-lines-of-the-city-solan-news-c-176-1-ssml1040-157713-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर की पुरानी सीवरेज लाइनों के नवीनीकरण करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर की पुरानी सीवरेज लाइनों के नवीनीकरण करने के लिए औपचारिकताएं पूरी करें अधिकारी
विज्ञापन
सोलन उपायुक्त कार्यालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के दौरान निदेश देते हुए
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने दिए निर्देश
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 225 कार्य किए गए स्वीकृत, 194 का काम हो चुका पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) एवं खनन फाउंडेशन न्यास की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने की। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को नमामी गंगे योजना के तहत सोलन शहर में बिछाई जाने वाली सीवरेज लाइन की औपचारिकताएं पूर्ण करने और पुरानी सीवरेज लाइनों के नवीनीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोलन जिला में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 225 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 194 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इन पूर्ण कार्यों पर 511.39 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण व रखरखाव के कार्य को समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए। सोलन जिला में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 101 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इस पर लगभग 356 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 15 किसानों को लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बांस मिशन के तहत 423 किसान लाभान्वित हुए है। जिला सोलन में अग्रणी बैंक यूको बैंक द्वारा युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने विश्वास दिलाया कि विकास कार्यों को समयावधि में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर ऊषा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, जिला पंचायत अधिकारी जोगिंद्र सिंह राणा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
इनसेट
इस वर्ष 1190 आवास स्वीकृत
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 1190 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 520 आवासों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि पुराने पूर्ण हुए कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र संबंधित विभागों को प्रेषित करना सुनिश्चित करें और लंबित कार्यों की औपचारिकताएं पूर्ण कर कार्य आरंभ करें। जिला खनन फाउंडेशन न्यास की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस न्यास के माध्यम से पूरे किए गए विकास कार्यों का उपयोगिता प्रमाण पत्र निर्धारित समयावधि में जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई विकास योजना किसी कारण आरंभ नहीं हो रही है तो उसकी निधि वापस करना सुनश्चित बनाएं।
इनसेट
विधायक संजय अवस्थी ने भी रखा प्रस्ताव
अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि खनन निधि सोलन जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों विशेषकर अर्की विधानसभा क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि जिला खनन फाउंडेशन न्यास के तहत पेयजल पाइप क्रय करने के लिए उपायुक्त की अध्यक्षता में समिति गठित की जा सकती है। विधायक ने कहा कि इस निधि के माध्यम से वर्तमान में अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 31.54 करोड़ रुपये के 93 प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं।