फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   of cars and trucks in katha Collision, four people injured

Solan News: काठा में कार और ट्रक की टक्कर, चार लोग घायल

Thu, 13 Jun 2024 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 13 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई किया रैफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र काठा में तेज रफ्तार कार व ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक प्रदीप और तीन अन्य सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार बद्दी में किराए के मकान में रहने वाला प्रदीप अपने साथी रवि, प्रीति, रमनदीप कौर अपने दोस्त की कार में लेकर पंजाब के आनंदपुर साहिब में घूमने गया था।

यह सभी एक ही कंपनी में काम करते थे। वापसी में आते हुए काठा गांव में मोड़ पर तेज रफ्तारी में कार चालक प्रदीप ने ओवर टेक करते हुए सीधे ट्रक में टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस टक्कर में प्रदीप कुमार और तीन अन्य साथी घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया। प्रदीप की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्रदीप के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि यह सड़क हादसा कार चालक की ओर से तेज रफ्तारी व लापरवाही से कार चलाने के कारण हुआ। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed