फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   o celebrate Bhaiya Dooj, sisters traveled free in the bus and reached their brothers' house.

Solan News: भैया दूज मनाने बस में मुफ्त सफर कर भाइयों के घर पहुंचीं बहनें

Wed, 15 Nov 2023 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 15 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
o celebrate Bhaiya Dooj, sisters traveled free in the bus and reached their brothers' house.
सोलन में पुराने बस अड्डे पर भैयादूज पर बस में रही भीड़। संवाद
सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक निगम की बसों में नहीं लगा किराया
विज्ञापन

भैया दूज को लेकर पथ परिवहन निगम ने महिलाओं को दिया तोहफा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं ने भैया दूज पर मुफ्त सफर का आनंद लिया। भैया दूज के चलते बुधवार सुबह से ही निजी और सरकारी बसों में काफी भीड़ देखी गई। अधिकतर भीड़ ग्रामीण रूटों पर रही। यहां पर महिलाओं को निजी और सरकारी बसों में सफर करने के बाद अपने भाइयोें के घर पहुंच कर भैया दूज मनाई।
ग्रामीण रूटों पर बसों में अधिक भीड़ न हो। इसके लिए निगम की ओर से प्लान तैयार किया गया था। इसके अनुसार ही बसों को रूट पर भेजा गया। वहीं बस स्टैंड में अधिक भीड़ को देखते हुए भी बसों को चलाया गया। महिलाओं को निगम में सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक मुफ्त सफर का तोहफा दिया।
विज्ञापन

गौर रहे कि हर बार निगम भैया दूज पर महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर की सुविधा देता है। इसके लिए लोकल रूट पर काफी भीड़ बसों में रहती है। बुधवार को सुबह से ही त्योहार का शुभमुहूर्त होने के चलते भीड़ रही। खास बात यह है कि निगम ने सभी बसों में इस प्रकार की सुविधा दी है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सोलन प्रिय रंजन ने बताया कि त्योहारों को लेकर पहले ही रणनीति तैयार की गई थी, जिसके मुताबिक कार्य किया गया है। सभी चालकों और परिचालकों को हर स्टॉप पर रुकने के आदेश दिए गए थे। ग्रामीण रूट पर भी अधिक बसों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed