फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nutrition lessons were given to children in a playful manner and activities were conducted using household items.

Solan News: खेल-खेल में बच्चों को दिया पोषण का पाठ, घर की चीजों से करवाई गतिविधियां

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में नौंवा राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। आठ अक्तूबर तक मनाएं जाने वाले पोषण माह के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह गतिविधियां करवाई जा रही है। हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी थीम के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों से गतिविधियां करवाई। आंगनबाड़ी केंद्रों में महिलाओं को जानकारी दी गई कि बच्चे जब खेलते है तो वे केवल समय व्यतीत नहीं करते, बल्कि आसपास की चीजों को देखकर उन्हें समझने का भी प्रयास करते है। इससे उनमें समस्या का समाधान करने, नई चीजें बनाने और दूसरों के साथ मिलकर काम करने की क्षमता विकसित होती है। महिलाओं को बताया गया कि बच्चों को घर की चीजों से खिलाने का प्रयास करे इसके लिए महंगे खिलौनों की आवश्यकता नहीं है। बताया कि बच्चों से कटोरियों में अनाज और दालें छांटने जैसी गतिविधियां कराएं। बच्चों को अलग रंगों और वस्तुओं की पहचान कराएं। संवाद
विज्ञापन

------------
इन गतिविधियाें का हुआ आयोजन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए खेल-खेल में पोषण पर आधारित कार्यक्रम, पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली पर जागरूकता, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए विशेष परामर्श सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी, पोषण स्वास्थ्य और शिक्षा का सीधा संबंध, घर-घर तक पोषण का संदेश पहुंचाने के लिए जनभागीदारी, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण क्रांति की मजबूत कड़ी पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
विज्ञापन

--------
राष्ट्रीय पोषण माह का उद्देश्य महिलाओं को सही पोषण, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं और धात्री महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. पद्म देव शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed