{"_id":"67f12cf58c6dbbaf44050cc9","slug":"nutrition-fortnight-will-run-from-8-to-22-april-across-the-district-solan-news-c-176-1-ssml1041-141079-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले भर में 8 से 22 अप्रैल तक चलेगा पोषण पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले भर में 8 से 22 अप्रैल तक चलेगा पोषण पखवाड़ा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में पोषण अभियान के तहत सातवां पोषण पखवाड़ा 8 से 22 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी सोलन डॉ. पद्म शर्मा ने बताया कि इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण कर दी है। उन्होंने बताया कि सातवें पोषण पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों से बच्चों में मोटापे को दूर करने के लिए स्वस्थ जीवनशैली, समुदाय आधारित पोषण प्रबंधन, जीवन के पहले 1000 दिनों पर विशेष बल और पोषण ट्रैकर संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त अवधि में समुदाय आधारित गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पोषण के बारे में जागरूक किया जाएगा। लोगों को कुपोषण व एनीमिया को कम करने और जनजातीय, पारंपरिक व स्थानीय खानपान पद्धतियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी से आग्रह किया कि वह पोषण पखवाड़े को सफल बनाने में अपना योगदान दे।