फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now products made from natural farming will be available in Nauni University campus.

Solan News: नौणी विवि परिसर में अब मिलेंगे प्राकृतिक खेती से निर्मित उत्पाद

Thu, 18 Jul 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 18 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Now products made from natural farming will be available in Nauni University campus.
स्वास्थ्य मंत्री ने नौणी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए बिक्री केंद्र का श
स्वास्थ्य मंत्री ने किया नौणी विवि में बिक्री केंद्र का शुभारंभ
विज्ञापन

विवि परिसर में किया पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल ने वीरवार को नौणी विश्वविद्यालय सोलन में ‘प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ के तहत एक बिक्री केंद्र (आउटलेट) का शुभारंभ किया। इसमें प्राकृतिक खेती से निर्मित लगभग 100 से अधिक उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती के साथ-साथ उन्नत कृषि ही किसानों की आर्थिकी को बेहतर बनाने का उचित माध्यम है। प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की आय में आशातीत वृद्धि करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है। प्राकृतिक उपज के उद्देश्य की पूर्ति के लिए जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं उपज का बेहतर मूल्य दिलवाने के लिए योजना बनाई जा रही है। कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती के साथ-साथ कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग और अनुसंधान को खेत तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व विवि के पुस्तकालय परिसर में पुतरन्जीवा और रोकसब्रगाई के पौधे भी रोपे। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर, संधीरा दुल्टा, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, एसडीएम डॉ. पूनम बसंल, नौणी विवि के कुलपति प्रो राजेश्वर सिंह चंदेल, कमांडिंग ऑफिसर प्रथम हिमाचल प्रदेश गर्ल्स बटालियन एनसीसी सोलन कर्नल संजय शांडिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित इस अवसर पर रहे।

स्वास्थ्य मंत्री ने नौणी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए बिक्री केंद्र का श

स्वास्थ्य मंत्री ने नौणी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के उत्पादों के लिए बिक्री केंद्र का श

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed