फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now power cuts will be imposed after informing industrialists

Solan News: अब उद्योगपतियों को बताकर लगाएंगे बिजली के कट

Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 22 May 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
सभी उद्योगों में शटडाउन के दिन की जाएगी छुट्टी
विज्ञापन

लघु उद्योग संघ ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में उद्यमियों की एक बैठक बिजली बोर्ड के अधिकारियों के साथ हुई। बैठक में अघोषित कटों के मामलों को लेकर उद्यमियों ने गहरा रोष जताया और रोजाना होने वाले लाखों रुपये के नुकसान की बात रखी। उद्यमियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बार-बार कई घंटों के कट लगाए जा रहे हैं। वह अघोषित कटों से परेशान हैं और इस मामले का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं होने की बात को दोहराया और अब उद्यमियों व अधिकारियों ने मिलकर इस से निपटने के लिए हर दिन एक फीडर को बंद रखने की योजना बनाई। इससे प्रतिदिन एक औद्योगिक क्षेत्र विद्युत आपूर्ति से पूरी तरह बाधित रहेगा। इसकी जानकारी क्षेत्र के उद्योगपतियों को पहले दे दी जाएगी, ताकि वह अपनी लेबर को काम पर नहीं बुलाएं। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि औद्योगिक क्षेत्र में करीबन 15 फीसदी बिजली क्षमता कम हो गई है, जिसके चलते अब इस स्थिति को सुधारने के लिए कुछ समय और लगेगा।

इस दौरान एक्सईएन दीपक वर्मा, संघ के अध्यक्ष अशोक राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरसेम शर्मा, साहब सिंह गुलमोहर, संजय बतरा, महासचिव अनिल मलिक, पंकज गुप्ता, अरुण शर्मा, संजय आहुजा, चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीव सिंह ठाकुर, हरिओम सिंह ठाकुर, श्रवण कुमार जांगिड, दीपक कुमार वर्मा, कालिदास शर्मा व सतीश जैन सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed