{"_id":"661e7247c4866720d40eee83","slug":"no-lights-in-fire-at-dharmpur-solan-news-c-176-1-ssml1041-119832-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मेले में लोगों को अंधेरे में करनी पड़ रही आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मेले में लोगों को अंधेरे में करनी पड़ रही आवाजाही
Tue, 16 Apr 2024 06:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधेरा हादसों को दे रहा दावत, प्रशासन ने लाइटें लगाने की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/धर्मपुर। उपमंडल कसौली के धर्मपुर में प्रशासन तीन दिवसीय मां मनसा देवी मेले का आयोजन कर रहा है। लेकिन मेला ग्राउंड को जाने के लिए सड़क पर एक भी लाइट प्रशासन ने नहीं लगाई है, जिसके चलते हादसा होने की आशंका बनी बढ़ी गई है।
सोमवार रात भी स्कूल सड़क पर ट्रक ने राहगीर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन जिला प्रशासन ने स्कूल सड़क को अंधेरे में ही छोड़ दिया। रेलवे स्टेशन में जागरण देखने के बाद भी स्कूल की ओर आने वाले लोग अंधेरे में आते-जाते रहे। वहीं लोगों को स्कूल रोड पर हादसे का पता लगने के बाद सहम भी गए। लाइट न होने से महिलाएं रात में मेला देखने से गुरेज करने लगी है।
धर्मपुर में जिला स्तरीय मां मनसा देवी मेला 17 अप्रैल तक चलेगा। लेकिन सड़क पर एक लाइट लगी होने से बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। धर्मपुर के स्थानीय निवासी अमित ने बताया कि मेले में प्रशासन ने कई प्रकार की अव्यवस्था छोड़ दी है। समीक्षा ने बताया कि रात को स्कूल के समीप से वह जागरण देखने के लिए रेलवे स्टेशन गई। लेकिन जब वापस आए तो स्कूल सड़क पर अंधेरा छाया हुआ था। विशाल ने कहा कि मेला जब स्कूल मैदान में आयोजित किया जा रहा है तो सड़क पर लाइटों की व्यवस्था करनी चाहिए थी।