फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   No fogging in Apple mandi Parvanoo despite dengue outbreak in the industrial area

परवाणू में फैल रहा डेंगू, सेब मंडी में आज तक नहीं करवाई फॉगिंग

Sat, 06 Aug 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/परवाणू। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में बढ़ते डेंगू के मामलों पर अंकुश लगाने में नगर परिषद और स्वास्थ्य विभाग लापरवाह दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र में फॉगिंग के नियमों का पालन तक नहीं हो रहा है। वर्तमान में कई ऐसी जगहें हैं जहां एक बार भी फॉगिंग नहीं की गई है।
हालांकि सबसे बड़ी लापरवाही सेब मंडी परवाणू में सामने आई है। यहां पर अभी तक एक बार भी फॉगिंग नहीं करवाई गई है जबकि यहां पर रोजाना सैकड़ों बागवान और सेब खरीदने के लिए कारोबारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी समिति, स्थानीय पंचायत और नगर परिषद फॉगिंग के लिए यहां पर एक-दूसरे का मुंह ताक रहे हैं। नगर परिषद ने इसे कोटी नाभ पंचायत का क्षेत्र बताकर अपना पल्ला झाड़ दिया है। इससे डेंगू का प्रकोप भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को परवाणू में डेंगू के मामले 526 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू सेब मंडी में कारोबार चर्म पर पहुंच गया है। यहां पर प्रदेश समेत बाहरी राज्यों से आढ़ती और बागवान आ रहे हैं। परवाणू में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद सेब मंडी में फॉगिंग करवाने को लेकर संशय बना हुआ है।
मंडी समिति ने फॉगिंग को लेकर बीडीओ को पत्र भेजे जिसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। हाल ही में डेंगू की रोकथाम के लिए पंचकूला उपायुक्त से हुई बैठक में भी नगर परिषद कालका और परवाणू की कोताही बरतने की बात सामने आई थी। इसके बाद नगर परिषद को सख्ती से इसे लागू करने के लिए कहा था।
उधर, नगर परिषद परवाणू के सेनेटरी इंस्पेक्टर कर्म चंद ने कहा कि सेब मंडी नगर परिषद के क्षेत्र में नहीं है। यहां पर कोटी नाभ पंचायत पड़ती है। टकसाल में पहले नगर परिषद परवाणू फॉगिंग करती थी लेकिन अब वह खुद ही क्षेत्र में यह कार्य कर रहे हैं। परवाणू क्षेत्र में तेजी से फॉगिंग और स्प्रे कार्य किया जा रह है।
वहीं सेब मंडी अधिकारी राजेश ने कहा कि रोजाना यहां पर लोगों के आने का सिलसिला बढ़ रहा है। कई बार संबंधित विभागों और नगर परिषद को फॉगिंग कार्य के लिए आग्रह किया जा चुका है लेकिन एक बार भी फॉगिंग नहीं हुई है। अपने स्तर पर सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है।

बारिश के बाद बन रहा दलदल
सेब मंडी परवाणू में बारिश के बाद दलदल बन रहा है। गड्ढों में पानी जमा और मंडी के आसपास हरियाली होने से अधिक मच्छर भी पनप रहा है। इस कारण लगातार चिंता भी सता रही है। हालांकि सफाई का मंडी समिति की ओर से पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed