फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Newly elected ward members in Kandaghat briefed on de-addiction and TB eradication; schemes deliberated upon.

Solan News: कंडाघाट में नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों को दी नशा मुक्ति, टीबी उन्मूलन की जानकारी, योजनाओं पर हुआ मंथन

Thu, 08 Oct 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 08 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Newly elected ward members in Kandaghat briefed on de-addiction and TB eradication; schemes deliberated upon.
कंडाघाट में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण जारी नशा मुक्ति टीवी उन्मूलन और विकास योजनाओ
दूसरे बैच में 9 पंचायतों के 50 प्रतिभागी ले रहे भाग, बीडीओ और डॉ. अजय सिंह ने दिए टिप्स
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। विकास खंड कंडाघाट के पंचायत समिति सभागार में नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रतिभागियों को पंचायती राज की कार्यप्रणाली, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें जमीनी स्तर पर सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे बैच में छावशा, कवारग, देलगी, पौधना, कोट, बाशा, बीशा, सिरीनगर और मही ग्राम पंचायतों के 50 वार्ड सदस्य भाग ले रहे हैं।
खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कंडाघाट ओपी शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओं और नशा निवारण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने और पंचायत के सभी वर्गों की सेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशेष स्वास्थ्य सत्र में बीएमओ सायरी डॉ. अजय सिंह स्रोत व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के उपायों पर चर्चा की और पंचायत स्तर पर टीबी उन्मूलन टीम गठित करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति (वीएचएनसी) की रूपरेखा, उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञ सुरेंद्र कुमार ने स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं की सही समझ और जनसहयोग जरूरी है।


प्रशिक्षण के दूसरे दिन 73वें संविधान संशोधन, ग्राम सभा के अधिकार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में वार्ड सदस्यों की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। शिविर में चार स्रोत व्यक्तियों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।

कंडाघाट में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण जारी नशा मुक्ति टीवी उन्मूलन और विकास योजनाओ

कंडाघाट में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण जारी नशा मुक्ति टीवी उन्मूलन और विकास योजनाओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed