फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   New pipeline worth Rs 8 crore to be laid in Solan city, tender issued

Solan News: सोलन शहर में आठ करोड़ रुपये बिछेगी नई पाइपलाइन, टेंडर जारी

Sat, 18 Apr 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग की निगरानी में होगा कार्य, तीन ठेकेदारों को दिया काम
विज्ञापन

अभी वर्षों पुरानी पाइपलाइन से रोजाना हो रही पानी की लीकेज
शहर के लोगों को चार से पांच दिन में मिल पाता है मुश्किल से पानी
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। शहर में आठ करोड़ से पानी की नई लाइन बिछेगी। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। अब एक साथ कई वार्डों में काम शुरू होगा। एक साल में लोगों को नई पाइप से आपूर्ति दी जाएगी। इसके लिए तीन ठेकेदारों को टेंडर दिए गए हैं, ताकि कार्य जल्दी से पूरा किया जा सके। शहर के तीन इलाकों में पाइप लाइन का जाल बिछाया जाएगा। इससे शहर के अधिकतर वार्ड कवर हो जाएंगे। वहीं पुरानी पाइप को नहीं हटाया जाएगा। इसके साथ ही नई पाइप बिछेंगे। जलशक्ति विभाग की निगरानी में यह कार्य किया जाएगा। इसके साथ टैंक निर्माण कार्य भी पूरा हो गया है। बीते सप्ताह स्वास्थ्य मंत्री इसका लोकार्पण भी कर चुके हैं। नगर निगम की ओर से कई वर्ष बाद इस कार्य को करवाया जा रहा है। अभी तक लोगों को नई पुरानी पाइप लाइन से आपूर्ति दी जाती है। शहर में इस लाइन को बिछाए हुए काफी साल हो गए हैं। कई बार लीकेज की दिक्कत आने पर इसमें बेल्डिंग करनी पड़ती है। लीकेज की समस्या का हल कुछ दिनों के लिए ही होता है। लीकेज के कारण शहर में करीब 15 फीसदी पानी बर्बाद हो जाता है। हजारों लीटर रोजाना पानी व्यर्थ हो जाता है। अब नई पाइप बिछाने से आगामी दिनों में लीकेज की समस्या दूर हो जाएगी।
गौर रहे कि नगर निगम की वर्ष 2024 में इस कार्य को करने के लिए योजना तैयार की और डीपीआर बनाई। इसके बाद पुरानी पाइपों को बदलने पर मंजूरी मिली। इस पाइप लाइन को बदलने के साथ-साथ टैंक का निर्माण का निर्णय भी लिया, जोकि पहले चरण में पूरा हो चुका है। इसके लिए आठ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई। इसमें से 20 फीसदी राशि जलशक्ति विभाग को जमा भी करवाई गई थी।
विज्ञापन



कई साल पुरानी पाइपलाइन में लगा जंग
सोलन शहर में वर्षों पुरानी पाइप लाइन बिछाई गई है। इससे जगह-जगह जंग लग चुका है, जोकि अब बेल्डिंग से भी नहीं टिक पा रही। अकसर यहां पर लीकेज होने से दिनभर पानी सड़क पर बहता रहता है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद होता है। जगह-जगह लीकेज की समस्या आम हो चुकी है और लोगों को 4 से 5 दिन में एक बार ही पानी मिल पाता है। ऐसे में नगर निगम ने इस पाइपों को बदलने के लिए प्लान तैयार किया था, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है और लोगों को पेयजल किल्लत से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में आठ करोड़ रुपये की राशि खर्च कर नए पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है। यह कार्य शुरू हो गया है। एक साल का लक्ष्य निर्धारित है। जलशक्ति विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है। शहर में आने वाले दिनों में पानी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। इसके साथ पाइप में लीकेज की समस्या भी नहीं रहेगी।

-गोपीचंद, सहायक अभियंता, नगर निगम,सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed