{"_id":"680b77ced045de538e0e4e79","slug":"new-bus-stand-nalagarh-is-in-darkness-since-three-days-solan-news-c-176-1-ssml1040-142371-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: न्यू बस स्टैंड नालागढ़ तीन दिन से अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: न्यू बस स्टैंड नालागढ़ तीन दिन से अंधेरे में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का तार जलने से हुई समस्या
बस स्टैंड पर दुकानदारों को झेलना पड़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। न्यू बस स्टैंड नालागढ़ तीन दिनों से अंधेरे में डूबा है। बस स्टैंड के पीछे आग की चपेट में आकर बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद से बस स्टैंड की बिजली आपूर्ति ठप है।
गर्मी में बिजली न होने से यात्रियों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार डिंपल, मोहित, दीपक, आयुष और अजय ने बताया कि बिजली के अभाव में उनके व्यवसाय पर बुरा असर पड़ रहा है। ग्राहक भी कम आ रहे हैं। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की।
एचआरटीसी नालागढ़ के डिपो मैनेजर विवेक लखनपाल ने बताया कि बिजली गुल होने की वजह अग्निकांड है। इससे बिजली की तार जल गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य शुक्रवार को ही पूरा कर लिया जाएगा और लोगों को अब और समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कौंडल ने बताया कि एचआरटीसी के सेवादार सफाई कर रहा था। उसके बाद आग लगने से तार जल गया। ठेकेदार को तार बिछाने के लिए कहा है। बोर्ड की ओर से मजदूरों को भेज दिया है। शाम तक बिजली चालू कर दी जाएगी।