फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nauni University: Heavy rain warning for tomorrow.

Solan News: कल भारी बारिश की चेतावनी

Fri, 04 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 04 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
नौणी विवि कृषि विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
विज्ञापन

फसलों पर रोगों का खतरा, किसानों को सतर्क रहने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में अगले पांच दिनों के दौरान मौसम परिवर्तनशील रहने का अनुमान है। नौणी विवि के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3 से 7 सितंबर तक जिले के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान 5 सितंबर को जिले के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 28.0 से 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 से 20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हवा की गति 2.3 से 4.7 किमी प्रति घंटा (उत्तर-पूर्वी दिशा) रहेगी, जबकि हवा में नमी (आर्द्रता) 52 से 90 प्रतिशत तक रह सकती है। लगातार नमी और अधिक आर्द्रता के कारण फसलों और बागों में फफूंद व जीवाणुजनित रोगों जैसे जड़ सड़न, झुलसा और पत्ती धब्बा रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है। कृषि विशेषज्ञों ने जलभराव से बचने के लिए खेतों और बागों की नालियों की सफाई करने तथा मेड़ों पर उगी झाड़ियों को हटाकर हवा का प्रवाह बेहतर बनाने की सलाह दी है। इसमें मक्का में फॉल आर्मीवर्म कीट की निगरानी करें। प्रति एकड़ 4 फेरोमोन ट्रैप लगाएं। प्रकोप 10 प्रतिशत से अधिक होने पर साफ मौसम में नीम बीज अर्क (5 मिली/लीटर) या क्लोरेंट्रानिलिप्रोल (0.4 मिली/लीटर) का छिड़काव करें।
विज्ञापन

सेब के लिए बारिश या बादल छाए रहने के दौरान रसायनों का छिड़काव न करें। बारिश के दौरान या तुरंत बाद फल तुड़ाई स्थगित रखें। बगीचे से झड़े व संक्रमित फलों को नष्ट करें। टमाटर में बकआई रॉट व झुलसा रोग की रोकथाम के लिए संक्रमित भाग तुरंत हटाएं। अरबी में निचली व रोगग्रस्त पत्तियां तोड़कर मिट्टी में दबाएं। अदरक के खेतों में जल निकासी दुरुस्त रखें ताकि गठी सड़न रोग न फैले। कद्दू वर्गीय फसलों में फल मक्खी के नियंत्रण के लिए प्रति बीघा 2 फेरोमोन ट्रैप लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed