फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Narrated the story of the origin of the universe

Solan News: सृष्टि की उत्पत्ति का सुनाया प्रसंग

Thu, 05 Feb 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Narrated the story of the origin of the universe
​शिव तांडव गुफा मंदिर कुनिहार में ​शिव पुराण कथा सुनते भक्तजन। संवाद
शिव तांडव गुफा कुनिहार में शिवपुराण कथा को हो रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। शिव तांडव गुफा कुनिहार में आयोजित शिवपुराण कथा के दूसरे दिन सृष्टि की उत्पत्ति का प्रसंग सुनाया गया। इस दौरान कथा वाचक आचार्य बलवंत शर्मा ने श्रद्धालुओं को सृष्टि के आरंभ से जुड़ी पौराणिक था का बखान किया।
आचार्य बलवंत शर्मा ने बताया कि सृष्टि के प्रारंभ में चारों ओर घोर अंधकार था। उस समय केवल एक ही परम शक्ति विद्यमान थी। वह शक्ति भगवान शिव की थी। उन्होंने कहा कि शिव न जन्म लेते हैं और न ही उनका अंत है। वे स्वयं आदि और अनादि हैं। उन्हीं से सृष्टि की रचना, पालन और संहार की शक्तियां प्रकट होती हैं। उन्होंने शिव को निराकार ब्रह्म और साकार देव बताया।
विज्ञापन

कथा के दौरान ब्रह्मा और विष्णु के मध्य श्रेष्ठता को लेकर उत्पन्न विवाद का प्रसंग भी सुनाया गया। आचार्य बलवंत शर्मा ने बताया कि इसी दौरान एक दिव्य और अनंत ज्योति स्तंभ प्रकट हुआ, जिसकी तेजस्विता से समूचा ब्रह्मांड आलोकित हो उठा। यह ज्योति स्वयं भगवान शिव का स्वरूप थी। भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर उस ज्योति का अंत खोजने के लिए नीचे की ओर गमन किया, जबकि ब्रह्मा हंस रूप लेकर ऊपर की दिशा में उड़े। युगों के प्रयास के बाद भी किसी को उसका आदि-अंत ज्ञात नहीं हो सका। अंततः दोनों ने अपनी सीमाओं को स्वीकार करते हुए भगवान शिव की अनंत महिमा को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed