{"_id":"65944d57a4f45e9cdb003748","slug":"namberdar-welfare-association-organised-meeting-in-ramshear-solan-news-c-176-1-ssml1041-13796-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नंबरदारों को नौ महीने से नहीं मिला मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नंबरदारों को नौ महीने से नहीं मिला मानदेय
विज्ञापन
तहसीलदार के माध्यम से सरकार को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन कमेटी रामशहर की बैठक इकाई के अध्यक्ष दुर्गाराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नंबरदारों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने कहा कि उन्हें अप्रैल माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इसके लिए एसोसिएशन की ओर से ज्ञापन तहसीलदार परमानंद रघुवंशी को सौंपा गया गया जिसमे सरकार से नंबरदारों का मानदेय जारी करने का आग्रह किया गया है।
इसके अलावा बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि उनके हल्के के लोगों की शिनाख्त अन्य नंबरदारों से करवाई जा रही है जो उन लोगों को जानते भी नहीं है। ऐसे में गलत शिनाख्त भी हो सकती है। उन्होंने तहसीलदार रामशहर से इस पर रोक लगाने का आग्रह किया है। बैठक में रामशहर इकाई के अध्यक्ष दुर्गा राम, सचिव जोगिंदर कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र कौशल के अतिरिक्त अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
एचआर धीमान
--