फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh needs a playground, talent is dying in the streets and roads.

Solan News: नालागढ़ को खेल मैदान की दरकार, गलियों और सड़कों पर प्रतिभा तोड़ रही दम

Fri, 15 May 2026 12:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nalagarh needs a playground, talent is dying in the streets and roads.
·        नालागढ़ में वार्ड नंबर साथ में इस मैदान में बन रहा पार्क- संवाद।
शहर में मैदानों पर बना दी पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स, हादसों के साये में खेलने को मजबूर बच्चे
विज्ञापन

एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में दशकों से भाजपा और कांग्रेस की समर्थित सरकारें आती-जाती रहीं, लेकिन शहर की सबसे बुनियादी जरूरत एक खेल का मैदान जो आज तक फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया। हालात यह हैं कि शहर के बच्चे गलियों और सड़कों के किनारे खेलने को मजबूर हैं, जिससे न केवल उनकी प्रतिभा दम तोड़ रही है, बल्कि हादसों का खतरा भी बना रहता है। शहर के वार्ड-7 में कभी एक विशाल मैदान हुआ करता था, जो बच्चों की चहल-पहल से गुलजार रहता था। नगर परिषद ने खेल को बढ़ावा देने के बजाय वहां शॉपिंग कांप्लेक्स खड़ा कर दिया। विडंबना देखिए कि करोड़ों की लागत से बना यह कांप्लेक्स आज खुद जर्जर हालत में है, और बच्चों के हाथ से खेलने की जगह भी छिन गई। यही हाल पुराने छात्र स्कूल के मैदान का हुआ, जिसे प्रशासन ने पार्किंग में तब्दील कर दिया है। शहर में जो छोटे-छोटे पार्क हैं, वे झूलों और बेंचों से भरे हुए हैं। हेरिटेज पार्क में जब बच्चे खेलते हैं, तो वहां टहलने आने वाले बुजुर्गों और नागरिकों को गेंद लगने का डर रहता है। इस कारण अकसर बच्चों को वहां से भगा दिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर नालागढ़ का बचपन कहां जाए?। उधर, सहायक अरण्यपाल मुकेश कुमार ने बताया कि नालागढ़ के वन मंडलाधिकारी का स्थानांतरण हो गया है। जहां पर पार्क बन रहा है वहां पर मैदान बनाने की मांग को नए अधिकारी के समक्ष इस मामले को उठाया जाएगा। संवाद
बच्चों के खेलने के लिए बनाया जाना चाहिए मैदान
बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए अलग मैदान समय की जरूरत है। नगर परिषद को इस ओर गंभीरता से सोचना चाहिए। सड़क किनारे खेलने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

-रामेश्वर दास, निवासी वार्ड-3
जीत के बाद नेता भूल जाते वादे
लंबे समय से लोगों की मांग है कि बच्चों के लिए एक खेल मैदान होना चाहिए किंतु अभी तक बच्चे इस सुविधा से वंचित है। हर बार चुनाव में प्रत्याशी बड़े-बड़े वादे करते हैं। चुनाव खत्म होते ही सभी वादे कागजों में चले जाते हैं। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-तीर्थ राम शर्मा, निवासी वार्ड-4
वार्ड सात में पार्क के स्थान पर बनाया जाना चाहिए खेल मैदान
वार्ड-7 में वन विभाग का पार्क बन रहा है, जिसका काम लंबे समय से लटका है। इसे पार्क के बजाय खेल के मैदान के रूप में विकसित करना चाहिए, ताकि बच्चों का शारीरिक विकास हो सके।

-अश्वनी घई, निवासी वार्ड-6

·        नालागढ़ में वार्ड नंबर साथ में इस मैदान में बन रहा पार्क- संवाद।

·        नालागढ़ में वार्ड नंबर साथ में इस मैदान में बन रहा पार्क- संवाद।

·        नालागढ़ में वार्ड नंबर साथ में इस मैदान में बन रहा पार्क- संवाद।

·        नालागढ़ में वार्ड नंबर साथ में इस मैदान में बन रहा पार्क- संवाद।

·        नालागढ़ में वार्ड नंबर साथ में इस मैदान में बन रहा पार्क- संवाद।

·        नालागढ़ में वार्ड नंबर साथ में इस मैदान में बन रहा पार्क- संवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed