फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Nalagarh college principal's proposal to amend Ex-Student organisation struck in the middle

पूर्व छात्र संगठन के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव लटका

Sat, 11 Sep 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nalagarh college principal's proposal to amend Ex-Student organisation struck in the middle
नालागढ कालेज में छात्र संगठन की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। पूर्व छात्र संगठन के संविधान में संशोधन के प्राचार्य के प्रस्ताव पर सहमति नहीं जताई गई। संगठन का कहना है कि कॉलेज और छात्रों के उत्थान के लिए संगठन बनाया गया है। इसमें किसी एक व्यक्ति का एकाधिकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चीफ पैटर्न के साथ संगठन के प्रधान के हस्ताक्षर होने पर ही पैसा निकला जा सकेगा। बैठक में गरीब छात्रों की पढ़ाई का खर्च उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

नालागढ़ कॉलेज प्राचार्य डॉ. पवन सलारिया की अध्यक्षता में पूर्व छात्र संगठन की बैठक हुई। प्राचार्य चाहते थे कि छात्र संगठन के चीफ पैटर्न को ही कोष निकालने का एकाधिकार होना चाहिए। पहले छात्र संगठन के संविधान में प्रधान, सचिव और कैशियर को यह अधिकार दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के उपप्रधान ईश्वर चौधरी ने कहा कि संगठन छात्रों के उत्थान के लिए कार्य करता है। जो भी फैसला होगा, सहमति से लिया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जो गरीब छात्र गरीबी के चलते अपनी पढ़ाई सुचारु नहीं रख पा रहे हैं, उनके लिए संगठन सहायता करेगा। बैठक में संगठन के प्रधान नरेश गोयल, सलीम कुरैशी, प्रो. सतविंद्र सिंह, धमेंद्र राणा, परमिंद्र सिंह और हरविंद्र सिंह ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed