{"_id":"69c681da2b0290cc7d0c64e4","slug":"naina-plus-team-won-the-cricket-competition-by-defeating-nanakpur-solan-news-c-176-1-ssml1044-165948-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नानकपुर को हराकर नैना प्लस की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नानकपुर को हराकर नैना प्लस की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेव स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवार ने करवाई एक दिवसीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। महादेव स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवाला द्वारा करवाई गई एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में नैना प्लस की टीम ने नानकपुर की टीम को हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साहब लालड़ू रहे। इसके अलावा बेस्ट बल्लेबाज पंकज व गेंदबाज अनिल कुमार रहे।
बद्दी के विशाल मेगामार्ट के खेल मैदान में खेली गई प्रतियोगिता का फाइनल मैच नैना प्लस व हरियाणा के नानकपुर की टीम के बीच हुआ। निर्धारित पांच ओवर के इस मैच में नैना प्लस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 90 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें प्रभाव नेगी ने सबसे अधिक 44 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नानकपुर की पूरी टीम 68 रनों पर ढेर हो गई। नैना प्लस इस मैच को 22 रनों से जीत लिया। इससे पूर्व नैना प्लस की टीम ने पंजाब की होशियारपुर व नानकपुर ने मानपुरा की टीम को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
समापन समारोह के मुख्यातिथि दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी रहे। उन्होंने विजेता टीम को क्लब की ओर से 31 हजार रुपये व ट्राफी और उप विजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्राफी प्रदान की। पूर्व विधायक ने युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छी बात है कि वह नशा त्याग खेलकूद की ओर बढ़ रहे हैं। भाजपा उपाध्यक्ष गुरमेल चौधरी एवं भाजपा नेता राजकुमार ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के टूर्नामेंट को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे स्थानीय युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। इस मौके पर बीडीसी दीवान चंद, हरविंदर, नवी चौधरी, पम्मी राम, गुरमेल सिंह, ज्ञानचंद, रोशन लाल, सूरत राम, मेवा सिंह, प्रीत गुर्जर, सोनू गुर्जर, रणदीप, बिजेंद्र, हरविंदर, बॉबी गुर्जर समेत अनेक लोगों उपस्थित रहे।
विज्ञापन