{"_id":"57053b2b4f1c1b2d5cc8115d","slug":"nagrik-sabha-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूलों की मनमानी पर नागरिक सभा उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूलों की मनमानी पर नागरिक सभा उग्र
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
नागरिक सभा सोलन ने शहर की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद कर दी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक सभा सोलन ने शहर की समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद कर दी है। सभा ने अस्पताल में चिकित्सकों की कमी, शहर के कुछ निजी स्कूलों की मनमानी और पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया है।
सभा का कहना है कि कुछ निजी स्कूल अभिभावकों से मनमाने तरीके से फीस वसूल रहे हैं। इस पर प्रशासन का किसी तरह का नियंत्रण नहीं है। स्कूल अपनी मर्जी से जब चाहे फीस में बढ़ोतरी कर देते हैं। यही नहीं दाखिले के समय भी भारीभरकम राशि लोगों से ली जा रही है। पानी की कमी के चलते लोग परेशान हैं। सभा के सदस्यों ने इन मांगों को लेकर डीसी राकेश कंवर को ज्ञापन सौंपकर उन्हें हल करने का आग्रह किया।
जोनल अस्पताल में डॉक्टर शीघ्र तैनात करवाए प्रशासन
नागरिक सभा ने ज्ञापन में शहर में फैले पीलिया और अस्पताल में डॉक्टरों की कमी को भी सभा ने प्रमुखता से ज्ञापन में उठाया है। सभा का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के चलते लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। उपचार करवाने आने वाले लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ता है। घंटों बाद डॉक्टर के दर्शन होते हैं। कई बार तो डॉक्टर एमरजेंसी के चलते ओपीडी में पहुंच नहीं पाते। इस कारण मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
जोनल अस्पताल पर सोलन के अलावा जिला सिरमौर के भी कुछ क्षेत्रों के लोग इलाज करवाने पहुंचते हैं। इस कारण यहां चिकित्सकों के खाली पड़े पदों को भरना जरूरी है। इस मौके पर राजेंद्र माहन, अमित, एनडी रनौट, अनु सिंह, अजय भट्टी, रेनू, गणेशम, रोकी, देवराज और मनोज सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
आम लोगों को संग लेकर लड़ेंगे लड़ाई
सभा के अध्यक्ष प्यारे लाल वर्मा ने बताया कि सभा ने डॉक्टरों की कमी के मुद्दे को मुख्य रूप से उठाया है। इसके लिए सभा शहर के लोगों से घर-घर जाकर मिलेगी तथा इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाएगी। अस्पताल में गायनी का भी एक ही चिकित्सक है। लोगों का कहना है कि ओपीडी में अगर दो-तीन चिकित्सक बैठें तो लोगों को भारी राहत मिलेगी।
मांगों को जल्द किया जाएगा पूरा
डीसी राकेश कंवर ने सभा को आश्वासन दिया कि सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। लेकिन चिकित्सकों की तैनाती में थोड़ा वक्त लग सकता है। नई नियुक्तियां होते ही अस्पताल में तैनाती कर दी जाएगी।