फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   nagar nigam news solan

Solan News: वार्डों के मुख्य द्वार पर लगेंगे विकास डैशबोर्ड, जनता की रहेगी काम पर नजर

Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
मेरा वार्ड-मेरा शहर कार्यक्रम के तहत नगर निगम की नई पहल
विज्ञापन

ठेकेदार, बजट, जिम्मेदार विभाग और काम पूरा होने की संभावित तिथि होगी दर्ज
कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के सभी वार्डों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर नगर निगम ने मेरा वार्ड-मेरा शहर कार्यक्रम के तहत एक अनूठी पहल शुरू की है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड के मुख्य द्वार पर एक विकास डैशबोर्ड लगाया जाएगा। इसमें संबंधित क्षेत्र में करवाए जा रहे और हो चुके सभी विकास कार्यों की पूरी जानकारी उपलब्ध रहेगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर पारदर्शिता लाना और लोगों तक विकास कार्यों की सटीक स्थिति पहुंचाना है। पार्षद अपने वार्ड की समस्याओं और विकास कार्यों के प्रस्ताव नगर निगम के समक्ष रखेंगे। बजट स्वीकृत होने के बाद उन कार्यों को इस डैशबोर्ड में शामिल कर दिया जाएगा। डैशबोर्ड के जरिये वार्डवासियों को यह आसानी से पता चल सकेगा कि उनके क्षेत्र में कितने विकास कार्यों को मंजूरी मिली है, कितने काम शुरू हो चुके हैं और कितने लंबित हैं। योजना के तहत केवल कार्यों का ब्योरा ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी आर्थिक जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी। प्रत्येक कार्य के लिए स्वीकृत कुल बजट और अब तक खर्च राशि का विवरण बोर्ड पर दर्ज रहेगा। इसके अलावा काम की जिम्मेदारी किस विभाग व ठेकेदार की है और कार्य पूरा होने की संभावित तिथि क्या है, इसका भी उल्लेख होगा। इससे किसी कार्य में देरी होने पर जवाबदेही तय करने में आसानी होगी। इसके अलावा स्वीकृत एवं पूर्ण हो चुके विकास कार्य, बजट की कुल स्वीकृत राशि व अब तक हुआ खर्च, काम की वर्तमान स्थिति प्रगति पर या लंबित, ठेकेदार व संबंधित विभाग का नाम, कार्य पूरा होने की संभावित तिथि शामिल अंकित होगा।
विज्ञापन


कोट
शहर में विकास कार्यों पर अब सीधे जनता की नजर होगी। जो भी कार्य स्वीकृत या चालू होंगे, उसकी जानकारी वार्ड के हर नागरिक को डैशबोर्ड के जरिये मिल सकेगी। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों मजबूत होंगी। -सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed