फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal council comes foreward in support of Rehadi and Khokha vendors

Solan News: परवाणू में रेहड़ी धारकों के समर्थन में आई नगर परिषद

Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

परवाणू (सोलन)। परवाणू में रेहड़ी-खोखा धारकों को हिमुडा की ओर से दिए नोटिस के बाद नगर परिषद हरकत में आ गई है। शुक्रवार को नगर परिषद ने शहरी विकास विभाग को एक पत्र लिखकर कहा कि परवाणू औद्योगिक नगर में कुछ रेहड़ी-खोखा धारक परवाणू की रेहड़ी मार्केट में पहले से प्रस्तावित वेंडर जोन में अपना कार्य कर रहे हैं।
जब तक वेंडिंग जोन नही बनता उन्हें न हटाया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रस्तावित वेंडिंग जोन मार्केट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। तब तक किसी को बेरोजगार न किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को शहरी विकास विभाग को एक पत्र लिखकर सुझाव दिया है कि जो रेहड़ी-खोखा धारक पहले से हिमुडा से प्रस्तावित वेंडिंग जोन में कार्य कर रहे हैं, उन्हें न हटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवाणू नगर परिषद में लगभग 148 रेहड़ी-खोखा धारक पंजीकृत हैं। नगर परिषद ने परवाणू में वेंडर जोन बनाने के लिए हिमुडा को एक प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत रेहड़ी मार्केट में जगह चिह्नित की गई थी। नगर परिषद ने जगह के लिए एडवांस में चार लाख रुपये भी जमा करवा दिए थे। इस जगह पर प्रस्तावित चार मंजिला भवन बनाने का प्रस्ताव है जिसमें कई सुविधाएं होंगी।

दो जगह चयनित की गई है जगह
परवाणू औद्योगिक नगर में रेहड़ी मार्केट के पास प्रस्तावित वेंडर जोन के लिए 1,100 वर्ग मीटर और परवाणू के सिरमौर चौक के पास 400 वर्ग मीटर जगह चिह्नित की गई है। नगर परिषद शीघ्र ही रेहड़ीधारकों को बसाने के लिए एक प्रस्ताव बनाकर शहरी विकास विभाग को भेजेगा।
निशा शर्मा, अध्यक्ष, नगर परिषद परवाणू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed