फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Municipal Corporation removes tree cut down on Mall Road; relief follows.

Solan News: नगर निगम ने हटाया मालरोड से काटा गया पेड़, मिली राहत

Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Tue, 11 Aug 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation removes tree cut down on Mall Road; relief follows.
अमर उजाला में 10 अगस्त को प्रकाशित मालरोड पर पड़े पेड़ की खबर।
- इंपेक्ट-
विज्ञापन

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद निगम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में बारिश के दौरान मालरोड पर गिरे पेड़ के टूकड़ों को नगर निगम की ओर से अब हटा दिया गया है। इससे राहगीरों को बड़ी राहत मिली है और वाहन चालकों को भी आवाजाही करने में आसानी हो रही है। 7 अगस्त को मालरोड पर कन्या स्कूल के पास एक पेड़ गिर गया। उस पेड़ को नगर निगम ने उसी दिन काट कर मालरोड पर ही छोड़ दिया। निगम की ओर से तीन दिन बाद भी कटे पेड़ की लकड़ियां नहीं हटाइ्र गईं, जो लोगों के लिए दिक्कत का सबब बन रहीं थीं।

इस कारण लोगों के आने-जाने वाला फुटपाथ पूरी तरह से बंद हो गया था और उन्हें सड़क पर वाहनों की आवाजाही के बीच चलना पड़ रहा था। जब अमर उजाला ने लोगों की इस परेशानी को 10 अगस्त को प्राथमिकता के साथ उठाया। इसके बाद अब निगम हरकत में आया ओर समस्या पर तुरंत कार्रवाई कर लोगों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed