{"_id":"616ae79192619d47280d6361","slug":"municipal-corporation-removed-encroachment-from-outside-dozens-of-shops-in-the-city-solan-news-sml3873979162","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने बाजारों में दर्जनों दुकानों से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने बाजारों में दर्जनों दुकानों से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
सोलन बाजार में अतिक्रमण हटाती निगम टीम। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को नगर निगम टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों में सड़क पर सजाए सामान को मौके पर से हटवाया गया। बाजारों में कार्रवाई की सूचना मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निगम की टीम के पहुंचने से पहले ही अधिकतर दुकानदार अपना सामान समेट चुके थे।
शहर में लंबे समय से अतिक्रमण हटाने को लेकर कई मुहिम चलाई जा रही है, लेकिन मुहिम अभी तक यह मुहिम सफल नहीं हो पाई है। त्योहारी सीजन के चलते इन दिनों बाजारों में लोगों की ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। इस कारण निगम बाजारों में अतिक्रमण को हटवा रहा है। जबकि किसी भी दुकानदार का सामान जब्त नहीं किया गया।
उधर, अतिक्रमण हटाने के लिए गठित निगम टीम के अधिकारी दीप राज हंस ने कहा कि भीड़ के कारण गाड़ी बाजार में न पहुंचने की वजह से अभी बाजारों में केवल सामान हटाया गया है। बाजारों में दोबारा से अतिक्रमण किया जा रहा है। जिस पर निगम टीम सुबह-शाम कार्रवाई करेगी।