{"_id":"56e93ca64f1c1b0e568b46f1","slug":"model-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किमी लंबा बद्दी सन सिटी मार्ग बनेगा मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किमी लंबा बद्दी सन सिटी मार्ग बनेगा मॉडल
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Wed, 16 Mar 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
बद्दी का सनसिटी रोड की हालत सुधरेगी। जगह-जगह बनेंगी पाकिऱ्ंग
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने के लिए पार्क। वाहनों को खड़ा करने के लिए व्यवस्थित पार्किंग और फूलों के बागीचे। यही नहीं बारिश से बचने और धूप से बचने के लिए पहाड़ी शैली में बने रेन शेल्ट होंगे। प्रदूषण और जर्जर सड़कों के लिए मशहूर बीबीएन में अगर बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण की कवायद रंग लाई तो सड़कों के किनारे का नजारा कुछ इस तरह का होगा। एक करोड़ से निखरेगा सड़क मार्ग।
विज्ञापन
बददी- सन सिटी मार्ग को बीबीएनडीए माडल रोड बनाएगी। इस पर एक करोड़ रुपये व्यय किया जाएगा। यदि कवायद रंग लाई तो अधिकांश सड़कों को इसी तर्ज पर बनाया जाएगा। उधर इस कवायद में सड़क किनारे अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। इसे लेकर विवाद गहराना शुरू हो गया है। मार्ग के दोनों ओर ड्रेनेज सिस्टम बेहतर होगा। हरियाली के लिए दोनों तरफ पौधे लगाए जाएंगे। पहाड़ी शैली में वर्षा शालिकाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मार्ग के साथ खाली जगहों में पार्क बनाए जाएंगे। हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी। सड़क किनारे पौधे लगेंगे। जल्द ही इस दिशा में कदम उठाए जाएंगे। पार्क की देखरेख के लिए बीबीएनडीए का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शिवालिक दभोटा से एमओयू साइन हो चुका है। पार्क की देखरेख भी वही करेगा।
विज्ञापन
शनिवार तक जमीन
खाली करने के निर्देश
सन सिटी मार्ग के किनारे बसे घुमंतू गुज्जर गुलाम कादिर, अली हुसैन, रफी मोहम्मद, राज बली, गुलाम रसूल, गुलजार, कगुलाब कादिर, गुलाम नब्बी, अब्दुल सितार, मोहम्मद अली, गुलजार हुसैन, कासिम, जैनम और मूसा को नोटिस जारी कर उन्हें शनिवार तक इस जगह को खाली करने के निर्देश दिए हैं।
तीन-तीन विस्वा देंगे जमीन
बीबीएनडीए के सीईओ ललित जैन ने बताया कि इन लोगों को बद्दी के साथ लगते शीतलपुर गांव में सरकारी जमीन पर तीन-तीन विस्वा जमीन दी जाएगी। वहां पर यह लोग रह सकते हैं।
कैसे खाली करें जगह
गुलाम कादिर, अली हुसैन, मोहम्मद अली और राज बली ने बताया कि जब तक उनके नाम जमीन नहीं होती है तब तक वे यहां से नहीं जाएंगे। वह 25 सालों से यहां पर रह रहे हैं। सिर ढकने के लिए उन्होंने कच्चे मकान बना रखे हैं। इन मकानों में न तो बिजली है न ही उन्हें पानी की सुविधा।