फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   mla fund

पोले दा खाला में 4 संपर्क मार्गों का किया लोकार्पण

Tue, 08 Dec 2020 06:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। विधायक लखविंद्र राणा ने मंगलवार को उपमंडल के पोले दा खाला पंचायत के तहत विधायक निधि से 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित 4 संपर्क मार्गों को जनता को समर्पित किया। इसके अलावा पांवला में सस्ते राशन के डिपो की शाखा का भी उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधान मंजीत, उप प्रधान हरीश एवं पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक लखविंद्र राणा ने कवारन मेन रोड से कवारन गांव तक, कवारन से गनेड उपरली तक, मेन रोड पांवला से पेंदो तक तथा मेन रोड से जागली गांव तक के संपर्क मार्गों का उद्घाटन किया। इसके बाद पांवला में सस्ते राशन के डिपू की शाखा का भी लोकापर्ण किया। कहा कि नंगल गांव में ग्राउंड से लेकर बड़ोआ गांव तक पक्की सड़क तथा प्रकाश ढाबा से लेकर धुधली गांव तक सड़क में डंगे, पुलियों और फिलिंग के लिए बीबीएनडीए से 40 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करवाई है। इस अवसर पर प्रधान मनजीत सिंह उप प्रधान हरीश, निको देवी, पूर्व प्रधान हुकुमचंद पूर्व उप प्रधान हेमराज, दुर्गाराम, मदनलाल, प्रवीण कुमार, दिलाराम, लाल सिंह, देवी सिंह, विमला देवी, बंटू देवी, रामकली, महेंद्र सिंह, मास्टर जगाराम, रोशन लाल, सतीश कुमार जगदीश, पूर्व पंच वीरो देवी, पूर्व प्रधान सुंदरी नेगी, सुरेंद्र कुमार, संजीव कुमार, रामलोक, रामचंद्र, लक्ष्मीचंद, जीत सिंह, पूर्व उपप्रधान रामलोक बंसल, आसाराम, लक्ष्मण दास, चेतराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed