{"_id":"65a3ceb1be5760a908069e28","slug":"minor-injured-in-bus-collision-referred-to-pgi-solan-news-c-176-1-ssml1040-14515-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बस की टक्कर से नाबालिग घायल, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बस की टक्कर से नाबालिग घायल, पीजीआई रेफर
Sun, 14 Jan 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरोटीवाला के भरांबाला के समीप हुआ हादसा
पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला किया दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बरोटीवाला के समीप एक निजी बस ने एक नाबालिग को टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने नाबालिग को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जानकारी के अनुसार बरोटीवाला के समीप भूरांबाला में सड़क किनारे एक पैदल चल रहे बच्चे को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक बस समेत मौके से फरार हो गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। वहीं 13 जनवरी को घायल नाबालिग के पिता राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।