फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mining mafia in BBN is emboldened, attacking those who try to stop mining

Solan News: बीबीएन में खनन माफिया के हौसले बुलंद, खनन रोकने वालों पर कर रहे हमले

Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाकपा की नालागढ़ इकाई ने आंदोलन की दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नालागढ़ इकाई की बैठक में बीबीएन खनन माफिया की ओर से पर्यावरणविद व उद्योगपतियों पर हमले की कड़ी निंदा की है। भाकपा ने कहा कि बीबीएन (बददी,बरोटीवाला,नालागढ़) में खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। इकाई ने फैसला लिया है कि अगर पुलिस प्रशासन अवैध खनन को रोकने में नाकाम रहता है, तो भाकपा पर्यावरण संस्थाओं के साथ मिलकर आंदोलन शुरू करेगी। नालागढ़ में भाकपा के जिला सहसचिव दलीप सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य नरेश घई ने कहा कि काला कुंड में अवैध खनन को रोकने गए पर्यावरणविद बलजीत सिंह पर खनन माफिया ने हमला किया। इसके अलावा बद्दी में भी बालद खड्ड में हो रहे खनन को रोकने के लिए गए उद्योगपति सोनू के साथ भी मारपीट की और उसके ऊपर गोली चलाने का भी प्रयास किया गया। नरेश घई ने कहा कि इन सभी घटनाओं से साबित होता है कि बीबीएन में खनन माफिया पर कोई रोकटोक नहीं है। बैठक में रक्षापाल कौंडल, केएस कौंडल, दिलबाग राणा व मोहन लाल ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed