{"_id":"e9fb828de8a35d2161e0d45e09c07fdc","slug":"meter-disconect-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा न कराने पर 100 के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा न कराने पर 100 के काटे कनेक्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
Updated Thu, 13 Aug 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिलों की अदायगी न करने पर बोर्ड ने 537 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे शहर व आसपास क्षेत्रों में डिफाल्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। पहले चरण में करीब 100 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के बाद मीटर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
सब डिविजन-3 के तहत आने वाले 537 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए बोर्ड ने नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कनेक्शन काटने के बाद मीटर भी जब्त कर रहे हैं। एक बार स्थाई बिजली कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा मीटर लगाने के लिए पूरी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ेगी। विभाग का तर्क है कि अस्थाई कनेक्शन काटने के नोटिस जारी करने के बाद भी बिल जमा न कराने वालों पर कार्रवाई की गई है। सबसे अधिक डिफाल्टर अपार्टमेंट में रहने वाले हैं। सब डिविजन तीन के करीब 10 लाख की राशि बकाया बताई जा रही है।
विज्ञापन
बिजली बिल समय पर अदा न करने वाले सबसे अधिक डिफाल्टर उपभोक्ता शहर के अपार्टमेंट्स में रहते हैं। अपार्टमेंट के अधिकतर उपभोक्ता बिजली बिल समय पर अदा नहीं करते। इस कारण सब डिविजन-3 में देव भूमि अपार्टमेंट, ग्रीन वैली अपार्टमेंट, सुगंधा अपार्टमेंट सहित पुलिस लाइन, कथेड़ बाइपास, हाउसिंग बोर्ड, रबौण सपरून और चंबाघाट में बोर्ड ने यह कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
एसडीओ सब डिविजन-3 दर्शन ठाकुर ने बताया कि डिविजन में करीब 19 हजार उपभोक्ता है। बोर्ड ने पहले डिफाल्टरों को अस्थाई कनेक्शन काटने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया। लिहाजा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के स्थाई कनेक्शन काटे जा रहे।