{"_id":"585fff624f1c1bec14eeb214","slug":"mental-dog-bite-one-dozen-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोदीमाजरा में पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोदीमाजरा में पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काटा
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
Updated Sun, 25 Dec 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदपुर पंचायत के लोदीमाजरा गांव में एक पागल कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया। ग्रामीण क्षेत्र में दो दिनों से पागल कुत्ते सड़क व रास्ते पर चलने वाले लोगों को काट रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पंचायत से पागल कुत्ते व अन्य आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। पागल कुत्ते के शिकार हुए गौरव, पवन कुमार पम्मी, हेमराज, गोलू, तरूण ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में आवारा कुत्तों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन
पंचायत को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। पशुपालन विभाग एसएमओ विजय वालिया ने कहा कि पंचायत में घूम रहे आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण करने के लिए विभाग तैयार है। इसके लिए पंचायत का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन