फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Mehndi and Nati competitions were organized on the second day of Tourism Week.

Solan News: पर्यटल सप्ताह के दूसरे दिन मेहंदी व नाटी प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 26 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
सोलन कॉलेज में विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा पर्यटन सप्ताह
विज्ञापन


आज समापन होगा, महाविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने लिया प्रतियोगिताओं में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय महाविद्यालय सोलन में विश्व पर्यटन दिवस-2026 के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय पर्यटन सप्ताह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। पर्यटन सप्ताह के दूसरे दिन मेहंदी, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, नाटी और फूड फेस्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें निर्णायक की भूमिका डॉ. बीएन कमल, डॉ. सुध्यान नेगी, डॉ. रीना चौहान, डॉ. ब्रिजेश पांडेय और डॉ. भारती गुप्ता ने निभाई।
इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा के साथ-साथ हिमाचली संस्कृति, परंपराओं और खान-पान को प्रदर्शित करने का अवसर मिला। इस समारोह का आयोजन महाविद्यालय के बी-वॉक विभाग की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह के पहले दिन इसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बैडमिंटन, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह एवं खेल भावना का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, समारोह के अंतिम दिन संस्कृति पर आधारित मॉडलिंग प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों के लिए पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम शनिवार को घोषित किए जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

महाविद्यालय के बी-वॉक विभाग के नोडल ऑफिसर डॉ. मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटन सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यटन की महत्ता से परिचित कराने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक जागरूकता, टीम भावना एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के शिक्षक सौरव, राकेश कुमार खाची, कविता कंवर, दीक्षा, तरुणा, खुशबू, दीखा और दिव्या का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed