{"_id":"65b8ed9b0f63897478010fdb","slug":"meditation-gives-ability-to-tolerate-mental-stress-dr-kishore-solan-news-c-176-1-ssml1040-115346-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक तनाव को सहन करने की क्षमता देता है मेडिटेशन : डॉ. किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक तनाव को सहन करने की क्षमता देता है मेडिटेशन : डॉ. किशोर
विज्ञापन
गुल्लरवाला स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान संगोष्ठी का किया आयोजनसंवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गुल्लरवाला में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर किशोर योगा एकेडमी के संचालक डाॅ.किशोर ठाकुर ने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव और दबाव से बचने के लिए जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन मानसिक तनाव को सहन करने की क्षमता देता है।
आज के प्रतिस्पर्धा के युग में हमें द्वेष भाव की भावना से सदैव दूर रहना चाहिए और प्रतिस्पर्धा हमेशा स्वयं से करनी चाहिए अन्यों से नहीं। दोस्ती हमेशा मेहनती व बुद्धिमान छात्रों से करनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के महत्व पर बोलते हुए कहा कि हर वस्तु का निर्माण लंबे आविष्कार के बाद ही संभव हो पाता है। इसलिए हमें नए नए अनुसंधान के बारे में हमेशा पढ़ते रहना चाहिए ओर जीवन को बुराइयों की ओर ले जाने वाली आदतों से हमेशा दूर रहना चाहिए।
जीवन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन योगासन, सूर्य नमस्कार, मेडिटेशन का अभ्यास करें। उन्होंने परीक्षा के दौरान मेडिटेशन करने का विशेष आग्रह किया तथा एक प्रैक्टिकल सेशन का अभ्यास भी करवाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक सोनिया शर्मा, प्रधानाचार्या उपमा शर्मा, सुमन, मोनिका वर्मा, सपना, अराधना, दीपिका, अंजना, प्रदीप सहित अनेक प्राध्यापक एवं छात्रा मौजूद रहे ।