{"_id":"673b454950b5c879500c6a31","slug":"medicines-available-at-one-counter-in-regional-hospital-solan-news-c-176-1-ssml1042-132468-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही काउंटर पर मिल रहीं दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही काउंटर पर मिल रहीं दवाइयां
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल में एक ही काउंटर होने के कारण लगी भीड़। संवाद
बुजुर्गों और महिलाओं को झेलनी पड़ रही ज्यादा परेशानी
अधिक भीड़ होने से आधा घंटा कतार में लगे रहते हैं मरीज
बुजुर्गों के साथ रोजाना हो रही है बहसबाजी, आ रही दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सबसे बड़े क्षेत्रीय अस्पताल में स्टाफ की कमी है। हालात यह है कि अस्पताल में पर्याप्त फार्मासिस्ट भी नहीं है। इस कारण अस्पताल में एक ही दवा काउंटर पर लगकर मरीजों को दवाइयां लेनी पड़ रही है। इससे मरीजों को तो दिक्कत आ ही है, वहीं तैनात स्टाफ को भी परेशानी आ रही है। काउंटर पर बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों की एक ही लाइन लगी होती है। अगर दो काउंटर अस्पताल से दवाओं का वितरण होता तो अधिक भीड़ एक काउंटर पर नहीं लगती। स्टाफ की कमी के कारण अस्पताल प्रबंधन एक ही काउंटर से कार्य चला रहा है। इससे अधिकतर परेशानी बुजुर्गों और महिलाओं को होती है।
अधिक भीड़ होने पर कई बार आधा घंटा तक मरीज की बारी नहीं आ पाती। एक काउंटर होने के कारण रोजाना अस्पताल में बारी को लेकर दवा काउंटर के पास झगड़े का माहौल बन रहा है। सोमवार को भी यही हाल देखने को मिला। दवा काउंटर के आगे लंबी कतार लगी रही। बारी को लेकर झगड़े जैसा माहौल भी बना। इससे पहले भी इसी प्रकार का हाल दवा काउंटर के बाहर देखने को मिला था। दो बुजुर्ग ही आपस में उलझ गए थे। उन्हें वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने समझाया और मामला शांत करवाया था।
अस्पताल प्रशासन की ओर से व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा कर्मी तैनात किए हैं, लेकिन दवा काउंटर एक होने से मरीजों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। अधिकतर परेशानी बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को आ रही है। इन्हें भी दवा काउंटर पर लंबी कतार में खड़े होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गौर रहे कि क्षेत्रीय अस्पताल जिले का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर के कुछ दूर-दराज क्षेत्रों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। इन दिनों अस्पताल में सुबह से ही पर्ची काउंटर पर मरीजों की काफी भीड़ उमड़ जाती है। दवा काउंटर पर भी करीब 10:00 बजे से कतारें लग जाती हैं।
स्टाफ के बारे में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में फार्मासिस्ट अस्पताल को मिल जाएंगे। मरीजों को कोई दिक्कत न आए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-डॉ. संदीप जैन, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन