{"_id":"592985e94f1c1b267b535b91","slug":"mc-chairmen-chair-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में पड़ गई नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष की कुर्सी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में पड़ गई नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष की कुर्सी
सोलन, ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद अध्यक्ष सोलन की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। एक साथ नौ पार्षदों ने बगावत का झंडा बुलंद कर दिया है। इन पार्षदों में सबसे ज्यादा छह सदस्य भाजपा के ही हैं। सभी पार्षदों ने शनिवार को उपायुक्त को इस बारे में ज्ञापन सौंपा। जल्द से जल्द नगर परिषद अध्यक्ष को विश्वास मत साबित करने के लिए समय देने की बात कही है। अब इस संबंध में प्रशासन की ओर से सभी पार्षदों को एक नोटिस जारी किया जाएगा। वर्तमान में दस में से दस भाजपा समर्थित पार्षद हैं।
विज्ञापन
नोटिस जारी होने के 15 दिन के बाद नप अध्यक्ष के विश्वास मत को लेकर बैठक बुलाई जाएगी और उसमें अध्यक्ष को विश्वास मत हासिल करना होगा। यदि अध्यक्ष बहुमत साबित नहीं कर पाए तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। पार्षदों की अगुवाई कर रहे वार्ड नंबर ग्यारह से भाजपा के पार्षद देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष का कार्य संतोषजनक नहीं है। सभी वार्ड में एक समान विकास करवाने में अध्यक्ष नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई और सफाई के मुद्दे पर नगर परिषद का चुनाव लड़ा था। लेकिन दोनों की सुविधा लोगों को नहीं मिल पा रही है। कांग्रेसी पार्षदों कृष्णा देवी, सत्या वर्मा और सुलक्षणा ने आरोप लगाए हैं कि अध्यक्ष अकेले चलने की राजनीति कर रहे हैं। विकास कार्यों में पार्षदों को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है। इसकी वजह से पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने को मजबूर हुए हैं। सोलन नगर परिषद में कुल 15 सदस्य हैं जिसमें बहुमत साबित करने के लिए आठ सदस्यों की जरूरत है। यहां भाजपा के पास दस और कांग्रेस के पांच पार्षद हैं। लेकिन अब भाजपा में ही विद्रोह शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इन पार्षदों ने की मांग
उपायुक्त से मिलने वालों में भाजपा के देवेंद्र ठाकुर, सुषमा, प्रियंका, मुकेश वर्मा, सोना नाहर, नीलम और कांग्रेस समर्थित पार्षद कृष्णा देवी, सत्या वर्मा और सुलक्ष्णा देवी शामिल रहे।
मिलजुल कर निपटा लेंगे मामला : नप अध्यक्ष
नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा का परिवार बहुत बड़ा है। ऐसे में कुछ मनमुटाव हो गए हैं। इन मनमुटाव को जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव की नौबत नहीं आएगी। सभी पार्षदों को एक साथ बुलाकर इस बारे में बातचीत की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई की पार्षद उनकी और पार्टी हाईकमान की बात को जरूर मानेंगे।
प्रशासन जारी करेगा नोटिस : एसडीएम
एसडीएम सोलन एकता कपटा ने बताया कि पार्षदों की तरफ से प्रशासन को पत्र मिला है। अगले सप्ताह प्रशासन की ओर से एक पत्र नगर परिषद को जारी किया जाएगा। इस पत्र के जारी होने से 15 दिन बाद नगर परिषद की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। इसमें नप अध्यक्ष को बहुमत साबित करना होगा। प्रशासन इस संबंध में नोटिस जारी करने की आगामी कार्रवाई जल्द करेगा।